उड़ते प्लेन में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले। - ApnaLive.News

उड़ते प्लेन में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले।

Spread the love

रूस में एक पैसेंजर प्लेन में उड़ान के समय हवा में ही भीषण आग लग गई। इस हादसे में 41 लोग जिंदा जल गए, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल है। इस विमान में कुल 78 व्यक्ति सवार थे। हादसे में शिकार हुए विमान का नाम सुखोई सुपरजेट है। यह आग प्लेन के पिछले हिस्से में लगी। जब तक पायलट द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की गई, तब तक आग बहुत तेजी से फैल चुकी थी। एयरपोर्ट प्रबंधन के द्वारा अफरा तफरी में 37 लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। यह घटना बहुत ही भयानक और खौफनाक थी। प्लेन के लैंड होने के बाद एयरपोर्ट का दृश्य बड़ा ही भयानक हो गया और वहां लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। भागदौड़ होने लगा। वही फायर बिग्रेड की टीम तुरंत विमान के पास पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया। लेकिन आग बहुत ही भयानक रूप ले चुका था। इस आग लगने का कारण इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी की वजह बताई जा रही है। पायलट ने दो बार क्रैश लैंडिंग की कोशिश की लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी। एक पैसेंजर इस घटना का चश्मदीद गवाह है जो इंजन के पास बैठा हुआ था। उसने अपनी आंखों से देखा की गर्मी से किस तरह प्लेन के स्पेयर पिघलने लगे। उसने निकास गेट के पास पहुंचने में सफल रहा। लेकिन तब तक धुआं इतना फैल चुका था कि वह बाहर नहीं निकल सका। फिर भी प्लेन लैंडिंग के बाद वह सही सलामत बाहर निकल गया।

By:-Navin Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed