राजधानी की गर्मी से बेहाल हो रहे लोग, पारा 39 डिग्री के पार।

बिहार के हर राज्य में गर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं और कई राज्यों में लू का भी असर दिख रहा है। पटना और गया में रविवार को तापमान 39.9 और 39 डिग्री सेल्सियस तक था।
राजधानी में सोमवार को भी गर्मी काफी तेज़ है और राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से 37 डिग्री सेलसियस है। मौसम विभाग के अनुसार यह गर्मी लू का कारण बन रहा है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रात तक गर्म और उमस भरी हवा चलती रही। गया का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
वहीं गया की हवा में नमी की मात्रा 25 फीसद पहुंचने के कारण लोग गर्मी से बेहाल होते नजर आए। भागलपुर का भी अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया में तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि अभी तापमान में और भी बढ़ोतरी होगी और अधिक गर्मी से लोगों का सामना करना पड़ेगा।
सोमवार को सुबह से ही गर्मी बढ़ती दिख रही है। मौसम विभाग द्वारा के अनुसार सोमवार को तापमान ज्यों का त्यों ही रहेगा। उमस। केसाथ साथ हवा भी चलेगी। वहीं बताया जा रहा है कि 23 और 24 अप्रैल को बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 25 अप्रैल से तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
Written by:-Anjali kumari