पंडित राजकुमार शुक्ल की 145 वीं जयंती गोपालगंज के कंठी बथुआ में बड़े सरकारी नियमो और सामाजिक दूरी रख मनाया गया।

पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के तत्वाधान में आज गोपालगंज जिला के कंठी बथुआ ग्राम आयोजित चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल जी के जन्म जयंती का आयोजन सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए तथा सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पंडित जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री सामाजिक कल्याण विभाग बिहार सरकार श्री रामसेवक सिंह जी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंत्री जी का स्वागत करते हुए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार जी ने पूर्व में हुए कार्यक्रम स्वरूप का वर्णन करते हुए मंत्री जी के समाज के प्रति सिद्धांतों को सराहा और इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उनको सह धन्यवाद दिया।

मंत्री रामसेवक सिंह जी ने समाज को संबोधित करते हुए शुक्ल जी के जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह से बिहार को नहीं अपितु बिहार की छवि को और बिहार के समाज को पूरे वैश्विक स्तर पर एक नई छाप छोड़ने का कार्य किया। पंडित जी के जन भावनाओं के अनेक चर्चा करते हुए मंत्री जी ने उनके सिद्धांतों को समाज के लिए एक आदर्शवादी सोच को जन्म देने का कार्य किया।

मंत्री जी के भाषण के समाप्त होने पर संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार ने मांग की पंडित शुक्ला जी के नाम शोध संस्थान बने और प्राथमिक शिक्षा में शुक्ला जी के जीवन चरित्र का वर्णन पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तथा जिले में पंडित जी का प्रतिमा का अनावरण किया जाए। संस्थान के सभी मांगों पर मंत्री जी ने विचार करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने विचारों को पंडित जी के आदर्शवादी सिद्धांत पर चर्चा की। मंच का संचालन शिक्षक अनूप कुमार शर्मा ने करते हुए पंडित जी ने जन भावनाओं और दूसरों के लिए अपने जीवन का आधार बनाया और जन भावना के अनुरूप जीवन भर कार्य किया।

इस अवसर पर संस्थान के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा जी,संस्थान के सरंक्षक सुभाष शर्मा जी, सदस्य मिथिलेश शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा जी, सुमंत मणि शर्मा, विशाल कुमार शर्मा, डॉक्टर संजय शर्मा,मंजेश शर्मा, अनमोल शर्मा, पिंकू ठाकुर, संजय तिवारी, वरुण कुमार संस्थान के मीडिया प्रभारी मनन गोस्वामी, अभिषेक गोस्वमी, मनोज शर्मा,सोनू शर्मा, मुरलीधर मिश्रा, विजय प्रताप मिश्रा, नागावली तिवारी, नागेंद्र शर्मा, वेदान्ती महाराज, गौरव भट्ट, राजू शर्मा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित किया।